Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 मार्च 2022। एक ओर श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में होली के पर्व का उत्साह व उल्लास छाया हुआ है वहीं दूसरी ओर चोर उच्चके भी त्योहार के मौके पर सक्रिय है। बुधवार को दिनदहाड़े बाजार से एक व्यापारी की मोटरसाइकिल चोरी हो गई। बुधवार को बजरंगलाल पुत्र गिरधारीलाल सोनी अपने गांव कुतांसर से अपनी दुकान आए और तुलसी सेवा केन्द्र के पीछे वाली गली में अपनी एचएफ डिलक्स ब्लैक आर जे 07 सीएस 2198 नबंर की मोटर साइकिल सुबह 10.30 बजे खड़ी की। सोनी दुकान से 1.30 बजे कालूबास स्थित अपने घर जाने के लिए निकले तो बाइक उन्हें नहीं मिली। सोनी ने आस पास बाइक की तलाश की परंतु कुछ पता नहीं चल सका तो थानाधिकारी को परिवाद देते हुए मोटरसाइकिल बरामद करने की मांग की है। पुलिस मौके पर पहुंची परंतु गली में कोई कैमरे नहीं होने के कारण अभी तक कुछ हाथ नहीं लग सका है। सोनी ने बताया कि बाइक के पीछे वर्षा व कोमल लिखा है किसी नागरिक को कहीं दिखे तो वे पुलिस को सूचना देवें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बाजार से बुधवार को चोर ने ये मोटरसाइकिल चुरा ली है।