Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 मार्च 2022। विद्यालय के विकास के लिए आमजन जागरूक हो और विद्यालयों से जुड़े जिससे राष्ट्र व समाज का विकास हो सकें। ये बात आज गांव केऊ के राजकीय माध्यमिक विद्यालय में आयोजित वार्षिकोत्सव समारोह में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए प्रधान पति केसराराम गोदारा ने कही। गोदारा सहित सरपंच मलाराम सारण ने दीप प्रज्ज्वलन कर समारोह को प्रारंभ किया। गोदारा ने विद्यालय की मरम्मत, चौक का निर्माण करवाने, टीनशेड सहित चारदीवारी बनाने का ऐलान किया। गोदारा ने ग्रामीणों की मांग पर गांव में पेयजल समस्या के निवारण के लिए एक ट्यूबवेल बनवाने की घोषणा की। इस दौरान पूर्व सरपंच रतनसिंह, हीरालाल सुथार, पृथ्वीसिंह, पवन स्वामी, रामदयाल सुथार, रामनारायण सुथार, भागीरथ जाखड़, बजरंगदास स्वामी, हंसराज सिंह, कानसिंह व समस्त अध्यापकगण उपस्थित रहें। इस दौरान विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी व प्रतिभावान छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। प्रधान पति ने गांव कितासर में भी वार्षिकोत्सव मनाया और स्कूल में 15 लाख की लागत से टीन शेड का निर्माण करवाने के साथ 100 मेज व 100 कुर्सी देने की घोषणा की। समारोह में कीतासर सरपंच प्रतिनिधि भंवरलाल पुनिया, पूर्व पंचायत समिति सदस्य रूपाराम पूनिया, शेराराम मेघवाल भी उपस्थित रहें। प्रधानाचार्य लीलाधर सारस्वत ने सभी का आभार जताया। गांव शेरूणा में भी प्रधान पति ने समारोह में उपस्थिति में दर्ज करवाई व यहां पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि प्रेम भादू, शेरूणा सरपंच प्रतिनिधि एडवोकेट भरतसिंह राठौड़ उपस्थित रहें। यहां गोदारा ने 2 लाख के मरम्मत कार्य की घोषणा 10 लाख लागत से हॉल के निर्माण की घोषणा की।
धीरदेसर पुरोहितान में धूमधाम से मनाया वार्षिकोत्सव।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव धीरदेसर पुरोहितान में आज राजकीय प्रवेशिका संस्कृत विद्यालय में वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी तथा प्रतिभावान छात्र छात्राओं का सम्मान किया गया। सरपंच ओमप्रकाश सारस्वत ने समारोह की अध्यक्षता करते हुए स्कूल के विकास पर चर्चा की व स्कूल के रंग रोगन व ब्लॉक लगवाने की घोषणा की। विशिष्ट अतिथि सत्तासर राजकीय विद्यालय की प्रधानाध्यापक श्रीमति सुबोध ने विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ने व परिवार और गांव का नाम रोशन करने की प्ररेणा दी। रामसिंह राजपुरोहित, कल्याण सिंह, बी.आर.अंबेडकर युवा संगठन, सुखदेव सिंह राजपुरोहित, हेमाराम भूकर, चैनाराम भूकर, मेघाराम चौहान, नारायण सिंह राजपुरोहित, रामनारायण मेहरा, दौलतराम बारूपाल सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहें। प्रधानाध्यापक नरेश कुमार ने वार्षिक गतिविधियों की जानकारी देते हुए सभी का आभार प्रकट किया। समारोह का मंच संचालन स्कूल स्टॉफ कैलाश व सुमन ने किया तथा कन्हैयालाल व रेखा ने कार्यक्रम की व्यवस्थाऐं संभाली।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र में धूमधाम से वार्षिकोत्सव मनाए जा रहें है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रधान प्रति ने स्कूलों में विकास कार्यों की घोषणाएं की है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। धीरदेसर पुरोहितान में मनाया वार्षिकोत्सव।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। धीरदेसर पुरोहितान में प्रतिभावान छात्र छात्राओं का सम्मान किया गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शेरूणा में धूमधाम से मनाया वार्षीकोत्सव।