Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 मार्च 2022। कस्बे के झंवर बस स्टैंड के पास गायत्री परिवार व युग निर्माण संस्था द्वारा तीन दिवसीय 9 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन आज कलश यात्रा के प्रारंभ हुआ। दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक गायत्री पूजन किया गया व शाम 8 बजे से 10 बजे तक संगीत प्रवचन होगा। समाजसेवी महावीर माली ने बताया कि शनिवार को सुबह 6 बजे से 7 बजे तक सामूहिक ध्यान व जप होगा तथा 8 बजे से 11 बजे तक देव पूजन गायत्री महायज्ञ होगा। दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक संगीत प्रवचन व कल शाम 8 बजे से 10 बजे तक दीप महायज्ञ व संगीत प्रवचन होगा। माली ने बताया कि रविवार को सुबह 8 बजे से 11 बजे तक पूर्णाहुति होगी। माली ने बताया कि महायज्ञ में भाग लेने वाले श्रद्धालु यहां भाग ले सकते है तथा आयोजन संबंधी कोई जानकारी लेनी हो तो एडवोकेट ओमप्रकाश पंवार, बजरंग लाल ओझा, एडवोकेट लेखराम चौधरी, सत्यनारायण प्रजापत, सोहनलाल नाई, एडवोकेट मोहनलाल सोनी, भेरूदान स्वामी, राजूराम राजपुरोहित व एडवोकेट पंकज पंवार से सम्पर्क कर सकते है।

जाखड़ समाज ने मनाया होली मिलन समारोह।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वीर बिग्गाजी मंदिर में जाखड़ समाज ने आज होली मिलन समारोह आयोजित किया। दूर दूर से समाजबन्धु समारोह में आए व समाज के विकास पर चर्चा की। गुलाल से सभी ने एक दूसरे को होली खिलाई व शुभकामनाएं दी। इस दौरान उदरासर से ओमप्रकाश जाखड़, लालाराम जाखड़, रामनिवास जाखड़, मनीष जाखड़, गांव जसरासर से श्रवण जाखड़ सहित अनेक गांवो से समाज के लोग शामिल हुए।

आसोपा चौक पर कान्हा संग खेली होली।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कालूबास में आसोपा चौक की महिला मंडल ने आज ठाकुर जी के साथ धूमधाम से होली खेली। बड़ी संख्या में महिलाओं ने फागोत्सव में भाग लिया व महिलाएं अपने घरों से ठाकुरजी लेकर आई और भजनों के साथ भोग लगाया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महिलाओं ने ठाकुरजी के साथ खेली होली।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वीर बिग्गाजी मंदिर में जाखड़ समाज ने मनाया होली मिलन समारोह।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तीन दिवसीय 9 कुंडीय गायत्री महायज्ञ हुआ प्रारंभ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आसोपा चौक पर महिलाओं ने मनाया फागोत्सव।