Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 मार्च 2022। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के बाजार में एक 5-7 साल की बच्ची अपने माता पिता से बिछड़ गई है। बच्ची को बाजार में सब्जीमंडी के पास अकेले रोते देखा तो यातायात व्यवस्था के लिए तैनात आरएसी के जवान ने पुलिस थाने में सूचना दी। लावारिस बच्ची के मिलने पर पर पुलिस ने संभाला और बिस्किट वगेरह खिला कर परिजनों की तलाश शुरू कर दी है। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि बच्ची के मातापिता की तलाश की जा रही है ताकि बच्ची उनको सुपुर्द कर दी जाए। शिवराण ने टाइम्स के पाठकों से भी बच्ची को पहचानने ओर उसके परिजनों तक ख़बर पहुंचाने की अपील की है।