Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 मार्च 2022। सेवा के क्षेत्र में लगातार अपने कार्यों से विशिष्ट स्थान बनाने वाली सेवा भारती समिति श्रीडूगरगढ़ के तत्वाधान में आज राज्यस्तरीय बैठक सेवा धाम प्रागंण में संपन्न हुई। बैठक में श्रीडूंगरगढ़ में समिति द्वारा शीघ्र ही कन्या छात्रावास प्रारंभ करने के निर्णय पर मुहर लगाई गयी तथा इस हेतु शीघ्र ही भवन निर्माण भी दानदाता द्वारा करवाया जाएगा। बैठक में आगामी 2025 तक क्षेत्र की सभी कच्ची बस्तियों में सेवा भारती द्वारा सेवा प्रकल्लप प्रारंभ करने का लक्ष्य लिया गया है। अतिथियों ने सेवा धाम के बालकों को संस्कार व राष्ट्र हित पर व्याख्यान दिया। बैठक में समिति के राज्य भर के पदाधिकारियों ने भाग लिया जिनमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय सेवा प्रमुख शीवलहरी, सेवा भारती के क्षेत्रीय संगठन मंत्री मूलचंद सोनी, जयपुर प्रांत संगठन मंत्री द्वारका प्रसाद, जयपुर प्रांत सेवा प्रमुख सूर्यप्रकाश, जोधपुर प्रांत संगठन मंत्री स्वरूप दान, चित्तौड़ प्रांत के संगठन मंत्री गोविन्द, चित्तौड् प्रांत के सेवा प्रमुख रविंद्र जाजू, जयपुर प्रांत के सेवा प्रमुख सत्यप्रकाश शामिल रहें। इस दौरान श्रीडूंगरगढ़ सेवा भारती संरक्षक रूपचंद सोनी, अध्यक्ष इंद्रचंद तापड़िया, मंत्री सुभाष शास्त्री, सहमंत्री कुंभाराम घिंटाला, कोषाध्यक्ष पवन सोनी, शिक्षा आयाम प्रमुख मनोज अग्रवाल, सामाजिक आयाम प्रमुख हरिराम पटवारी, परमेश्वर गोदारा, परमवीर भादू, तहसील अध्यक्ष रामावतार मूंदड़ा, तहसील मंत्री गिरधारी जाखड़, दीपमाला डागा, सुमन सोनी, बबीता पुगलिया, मधु झाबक उपस्थित रही।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सेवाधाम छात्रावास के बच्चों प्रस्तुतियां दी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शीघ्र ही कन्या छात्रावास का निर्माण भी करवाया जाना बैठक में तय किया गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दीप प्रज्ज्वलित कर अतिथियों ने बैठक प्रारंभ की।