Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 मार्च 2022। पांचवी बोर्ड परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन से वंचित रहे करीब दो लाख स्टूडेंट्स के लिए अच्छी खबर है। शिक्षा विभाग ने पांचवी बोर्ड के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि में 9 दिन की बढ़ोतरी कर दी है। वंचित स्टूडेंट्स अब 14 मार्च तक पांचवी बोर्ड परीक्षा के फॉर्म भर सकेंगे। पूर्व में ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 5 मार्च निर्धारित थी। लेकिन निर्धारित तिथि तक केवल 13 लाख अभ्यर्थियों के ही आवेदन हो पाए है। करीब दो लाख वंचित स्टूडेंट्स को मौका देने के लिए पंजीयक शिक्षा विभागीय परीक्षाएं राजस्थान, बीकानेर ने शनिवार को लास्ट डेट में बढ़ोतरी के आदेश जारी कर दिए हैं। पंजीयक पालाराम मेवता ने बताया कि अगर कोई स्टूडेंट 14 मार्च के बाद भी ऑनलाइन फार्म भरने से वंचित रह गया तो इसके लिए संस्था प्रधान ही जिम्मेदार होगा।
अप्रैल में होगी परीक्षा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पांचवी बोर्ड की परीक्षा होम एग्जाम के साथ अप्रैल में करवाने की संभावना है। 14 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन का प्रोसेस चलेगा। इसके बाद परीक्षा का टाइम टेबल घोषित होगा। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि पांचवी बोर्ड के एग्जाम हमेशा की तरह अप्रैल में ही कराए जाएंगे।