Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
IMG-20220224-WA0061
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 मॉर्च 2022। आगामी 17-18 को होली ओर धुलण्डी का पर्व क्षेत्र के प्रवासी अपने गांव में मनाने का सपना संजोते है लेकिन त्योहारी सीजन में परिवहन के साधनों में सीट नही मिलने के कारण यह सपने अधूरे ही रह जाते है। ऐसे में महाराष्ट्र में रहने वाले प्रवासियों के लिए गांव आने के लिए रेलवे द्वारा होली का उपहार विशेष गाड़ी के रूप में दिया गया है। रेलवे अधिकारी राजेन्द्र सोनी ने बताया कि रेलवे द्वारा होली स्पेशल ट्रेन मुम्बई के बोरिवली स्टेशन से बीकानेर स्टेशन तक केवल एक ट्रिप चलाई जा रही है। इस ट्रेन को बोरिवली से बीकानेर आने के लिए 09035 ओर बीकानेर से बोरीवली जाने के लिए 09036 नम्बर दिए गए है। ट्रेन होली से एक दिन पहले 16 मॉर्च को सुबह 11 बजे रवाना होगी और 17 मॉर्च को सुबह 9 बजे बीकानेर पहुंचेगी। इसी प्रकार होली के बाद वापसी में बीकानेर से होली के बाद 20 मॉर्च को सुबह 7 बजे रवाना होगी और 21 मॉर्च को शाम 4.15 बजे बोरीवली पहुंचेगी। इस स्पेशल ट्रेन के लिए क्षेत्र के प्रवासी नागरिकों में उत्साह है और बड़ी संख्या में प्रवासी नागरिक इस ट्रेन के माध्यम से गांव की होली खेलने का अपना सपना साकार कर सकेंगे।