Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 मार्च 2022। यूक्रेन में फंसे हुए कस्बे के दो युवकों की खबरें श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स में प्रकाशन के बाद आज प्रशासन युवकों के घर पहुंचा है। टाइम्स क्षेत्र के प्रति अपने सामाजिक सरोकार को निभाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस मुद्दे पर जिला कलेक्टर ने युवकों की खोज खबर के निर्देश दिए है और तहसीलदार ओमप्रकाश मीणा व हल्का पटवारी शंकरलाल जाखड़ युवक आबिद व आरिज के घर पहुंचे व उनके परिजनों से उनकी जानकारी ली। मीणा ने परिजनों को विश्वास दिलाया की दोनों युवकों को लाने के प्रयास केंद्र व राज्य सरकार द्वारा किए जा रहें है। बता देवें आबिद व आरिज के परिजनों की गुहार प्रशासन के साथ केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल तक श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स ने पहुंचाई थी। 28 फरवरी को आबिद अली के पिता ने पथराई आंखों से बेटे के सकुशल लौटने की दुआएं की व प्रशासन से उसे लौटा लाने की गुहार लगाई है। दोनों युवक टाइम्स के संपर्क में है तथा बुधवार शाम दोनों ने मैसेज भेज कर बताया कि वे सकुशल है। आबिद आने का जुगाड़ बिठाने में जुटें है वहीं आरिज हंगरी पहुंच गए है। आप क्षेत्र के सभी समाचारों के लिए जुड़ने के लिए जुड़ें श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रशासन ने संभाला आरिज व आबिद के परिजनों को।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तहसीलदार ओमप्रकाश मीणा ने दोनों परिवारों को युवकों को लौटा लाने के लिए आश्वासन दिया।