Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 मार्च 2022। विधानसभा चुनाव में अभी भले ही समय पड़ा हो परंतु श्रीडूंगरगढ़ में राजनीतिक हलचल प्रारंभ हो गई है। मंगलवार को एग्रो इंडस्ट्री डवलपमेंट बोर्ड के अध्यक्ष रामेश्वरलाल डूडी को कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिलने पर यूथ कांग्रेस कार्यालय में मिठाईयां बांटी गई। देहात जिलाध्यक्ष हरिराम बाना की अगुवाई में युवाओं ने डूडी को फोन द्वारा बधाई दी व सभी ने एक दूसरे का मुंह मीठा करवाया। इस दौरान जिला महासचिव महेश पिलानियां व गोल्डन तंवर, जिला सोशल मीडिया प्रभारी शुभम शर्मा, चंद्रप्रकाश शर्मा, महेंद्र मोटसरा, मोशिन खान, विवेक प्रजापत, गोविंद गुरावा, किशन चांवरिया, बाबूलाल मीना, राहुल चांवरिया सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

जयपुर पहुंचे गोदारा ने गुर्जर को दी बधाई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंगलवार को राजस्थान राज्य बीज निगम के नवनियुक्त अध्यक्ष धीरज गुर्जर के पदभार ग्रहण करने के बाद क्षेत्र से जयपुर पहुंचे पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने उनसे औपचारिक भेंट की। गोदारा ने गुर्जर को शुभकामनाएं देते हुए फुलों का गुलदस्ता भेंट किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। डूडी को केंद्रीय मंत्री का दर्जा मिलने पर यूथ कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई खुशियां।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने मंगलवार को धीरज गुर्जर को जयपुर पहुंच कर शुभकामनाएं दी।