Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
Hindustan-Petroleum-Corporation
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 मार्च 2022। क्षेत्र में एक सड़क हादसा हुआ जिसमें सात जने घायल हो गए है और इनमें दो जने गंभीर घायल हो गए है। गांव बिग्गाबास रामसरा से बिग्गा के मार्ग में एक गोलाई का मोड़ आता है और इसी मोड़ पर ट्यूबवैल की खुदाई के काम आने वाली लोरिंग ले जा रही पिकअप पलट गई। लोरिंग में सात जने सवार थे जिनमें दो जने बिग्गा गांव के थे तथा पांच जने बिग्गा बास रामसरा के थे। यहां बिग्गा निवासी 65 वर्षीय देवाराम मेघवाल व 25 वर्षीय लेखराम मेघवाल लोरिंग के नीचे दबने से गंभीर रूप से घायल हो गए है। बिग्गाबास रामसरा के गोविंदसिंह, छैलूसिंह, दयाल सिंह तथा 2 वर्षीय बालक सक्षम सिंह को भी चोटिल हुए है।
सहीराम जाखड़ व महेंद्र स्वामी ने बचाए प्राण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गा की ओर जा रहें ग्रामीण सहीराम जाखड़ व महेन्द्र स्वामी ने मानवीयता का परिचय देते हुए घायलों के प्राण बचा लिए है। दोनों युवकों ने तुरंत ग्रामीणों को एकत्र किया व एक ट्रेक्टर की सहायता से लोरिंग के नीचे दबे दोनों घायलों को निकाला। युवकों ने शीघ्र ही एम्बुलेंस का इंतजार किए बिना सहीराम की गाड़ी में घायलों को चढ़ाया व सभी को अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने तुरंत उपचार प्रारंभ कर दिया। बिग्गा सरंपच जसवीर सारण भी मौके पर पहुंच गए है और युवाओं की पीठ थपथपाते हुए उनका आभार जताया। गांव में भी दोनों युवकों के हौसले की चर्चा व प्रशंसा हो रही है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सहीराम जाखड़ ने बचाए सात जनों के प्राण।

 

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महेंद्र स्वामी की सक्रियता से बच पाई अनेक जाने।

 

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स । सभी घायलों का उपचार किया जा रहा है।