Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 फरवरी 2022। 22 दिसम्बर 2021 को जयपुर में लाखों लोगों के अनुशासित जनसैलाब का ऐतिहासिक कार्यक्रम आयोजित करवाने वाले श्रीक्षत्रिय युवक संघ के संघ प्रमुख सम्मानीय लक्ष्मणसिंह बैण्यांकाबास बुधवार को श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के प्रवास पर रहेगें। संघ प्रमुख के बीकानेर प्रवास के दौरान तहसील के गांव पुदंलसर में दोपहर 02:30 बजे व झंझेऊ में शाम 5.00 बजे आयोजित होने वाले प्रांत स्तरीय स्नेह मिलन समारोह में वे शिरकत करेंगे। विदित रहे कि संघ की संस्कारमयी कर्मप्रणाली के माध्यम से निष्काम कर्मयोग का प्रशिक्षण पिछले 76 वर्षो से क्षत्रिय समाज के युवक-युवतियों को शिविरों व शाखाओं के माध्यम से करता आ रहा है। संघ प्रमुख के क्षेत्र में प्रवास से क्षेत्र के संघ स्वयंसेवकों में खासा उत्साह है एवं समाज में चेतना का माहौल बन रहा है।