Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 फरवरी 2022। राज्य की सत्ता में बैठे अहंकारी कांग्रेसी नेता विदेशी आकाओं को खुश करने के लिए महाराणा प्रताप का अपमान कर रहे है और यह अपमान महाराणा का नहीं बल्कि राजस्थान की आन बान शान और संस्कृति का अपमान है। ऐसे राजस्थान विरोधी विचारधारा के प्रति आम जनता को जगाने का कार्य भाजपा कार्यकर्ता करेगें एवं आगामी चुनावों में जनता इन्हें सबक सिखाएगी। भाजपा कार्यकर्ताओं से यह आह्वान किया पार्टी की प्रदेश महामंत्री एवं सांसद दिया कुमारी ने बीकानेर जाते हुए कस्बे में हुए अभिनंदन कार्यक्रम में किया। दिया कुमारी के श्रीडूंगरगढ़ पहुंचने पर नेशनल हाईवे स्थित पवन होटल पर भाजपा युवा मोर्चा और भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष इमरान राइन ने उन्हें चुनरी ओढाई एवं भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष भवानीप्रकाश तावनियां, मंडल अध्यक्ष महेन्द्र राजपूत ने पुष्प भेंट किए। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व पालिकाध्यक्ष शिव स्वामी, जिला कार्यकारिणी सदस्य हेमनाथ जाखड़, पार्षद विनोदगिरी गुंसाई, पूर्व पार्षद तोलाराम मारू, शहर महामंत्री महेश राजोतिया, पार्षद सत्यनारायण नाई, विक्रमसिंह शेखावत, लोकेश गौड़, रजत आसोपा, पवन उपाध्याय, भरत सुथार, प्रकाश मलघट, विष्णु वाल्मीकि, भवानी सिंह, गौरीशंकर माली, अशोक महावर, दिनेश नाथ, विकास पूरी, फेहम हुसैन, मुदित भादानी, नौरंग प्रजापत सहित बड़ी संख्या में मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने माल्यापर्ण एवं भाजपा के जयकारों के साथ दिया कुमारी का अभिनंदन किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सांसद दिया कुमारी का स्वागत, सम्मान किया।