Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 फरवरी 2022। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में शुक्रवार की कुछ खास खबरें पढें एकसाथ न्यूज ब्रिफिंग में। क्षेत्र के गांव तोलियासर में भैरूंजी मंदिर के विश्रामालय में 15दिवसीय निःशुल्क योग एक्यूप्रेशर चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। योग चिकित्सक डॉ ललितकुमार सोमाणी ने बताया कि तोलियासर में यह 11वाँ निःशुल्क शिविर है जिसमें लकवा, पोलिया, गठिया, दमा, मोटापा, माइग्रेन सहित स्त्री रोगों का निदान किया जा रहा है। श्रीभैंरु भक्त मंडल तोलियासर के सौजन्य से 16फरवरी से शुरू हुए इस शिविर में अब तक 80रोगियों के रोगों को सेवाएं दी किया जा चुकी है। कस्बे के वार्ड नं. 38 और 40 में जल समस्या का समाधन करने की मांग को लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार के युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष सन्तोष विनायकिया ने जलदाय विभाग के सहायक अभियंता को ज्ञापन दिया है। विनायकिया ने बताया कि आगे गर्मी का मौसम आ रहा है ऐसे में जल समस्या का शीघ्र निस्तारण होना चाहिए जिससे वार्डवासियों को राहत मिल सकें। सहायक अभियंता द्वारा शीघ्र ही जल वितरण समस्या के निवारण का आश्वासन दिया। पब्लिक अगेंस्ट करप्शन(सोसायटी) राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र सिंह फौजदार ने कस्बे के रमाकान्त झंवर को जिला संयोजक नियुक्त किया है। रमाकान्त झंवर ने कहा कि शीघ्र ही वे संगठन का कार्य आगे बढाते हुए कार्यकारिणी का गठन करेंगे। शुक्रवार को कस्बे के वार्ड 19 में एक मकान मालिक द्वारा अपने मकान से पीपल का पेड़ कटवा दिया गया जिसका वार्ड के गणेशमल, अशोक सिखवाल, मुकेश, रमाकांत झंवर ने पेड़ कटवाने का विरोध करते हुए उपखंड अधिकारी के नाम ज्ञापन दिया।