Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
12
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 फरवरी 2022। समाज में बेटियों द्वारा हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के उदाहरणों को देखते हुए एक सकारात्मक प्रभाव व परिणाम नजर आने लगा है और बेटियों का विवाह भी बेटे की तरह हंसी खुशी के आयोजन बन रहें है। श्रीडूंगरगढ़ के कालूबास में गुरुवार शाम रक्षा माली की डीजे के साथ घोड़े पर बिठाकर बिंदौली निकाली गई। चार बेटियों के पिता हेमराज माली ने खूब खुशियां मनाई व बेटा बेटी एकसमान की मिसाल प्रस्तुत की। माली ने कहा कि बड़ी बेटी रक्षा की बिंदौली निकलने से तीनों बेटियों के साथ परिवार प्रसन्न है। सभी परिजनों ने इसे प्रेरणीय बताते हुए धूमधाम से आयोजन में भाग लिया।