Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 फरवरी 2022। मौसम फिर पलटने के भले ही कयास लगाए जा रहें है, लेकिन इस माह के अंत तक कोई बदलाव के आसार नहीं है। अलबत्ता धीरे धीरे गर्मी बढ़ेगी। हालांकि प्रदेश में तापमान सामान्य पर है पर बीकानेर में सामान्य से ज्यादा है। दिन का चार और रात का दो डिग्री पारा सामान्य से ज्यादा दरअसल कई दिनों से बीकानेर में चर्चाएं है कि एक दो दिन में बीकानेर में बारिश होगी लेकिन ऐसे संकेत ना तो मौसम विभाग ने दिए और ना ही वेबसाइट पर है। आसमान साफ है और पूरे महीने ही ऐसा रहेगा। इस वजह से आने वाले दिनों में दिन और रात के तापमान में और बढ़ोतरी होने के आसार है। रात का पारा 15 डिग्री व दिन का 30 डिग्री पार होने के आसार है। इस बीच मंगलवार को न्यूनतम तापमान 13.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 39 डिग्री दर्ज किया गया है।