Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 फरवरी 2022। क्षेत्र में चोरों की धमाचौकड़ी पुलिस के नियंत्रण से बेकाबू होती जा रही है। यहां आए दिन चोरी की हो रही छोटी-मोटी वारदातें कस्बेवासियों की नींद हराम कर रही है। सोमवार रात को नेशनल हाइवे पर थाने से मात्र 1.5 किलोमीटर दूर अन्नपूर्णा होटल में चोरों ने तस्सली के साथ चोरी कर सबको हैरत में डाल दिया है। होटल मालिक और भाजपा नेता संजय शर्मा ने बताया कि अज्ञात चोर रात करीब 2 बजे पिकअप गाड़ी में आये और शटर का ताला तोड़ कर होटल में से नकदी, सामान व अन्य उपकरण ले गए। चोरों ने रोटी बनाने की भट्टी, मिक्सर, अदरक कटर, 100 फीट पाइप, 5 लीटर तेल, 5 किलो भुजिया, 8 हजार रुपये के पुड़िया, कुरकुरे, चिप्स, 800 रुपये नकदी तथा 6 चांदी के सिक्के चुरा लिए। चोरों द्वारा रात भर व्यस्त रहने वाले हाइवे पर ऐसे सरेआम चोरी कर पुलिस को भी परेशानी में डाल दिया है। शर्मा की परिवाद को दर्ज कर लिया गया है और जांच कांस्टेबल पुनीत को दी गई है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मौके पर पिकअप के निशान, चोरों ने तसल्ली से की चोरी।