Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 फरवरी 2022। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में भामाशाहों द्वारा नित नए जनहित कार्यों के साथ मंदिर के सौंदर्यकरण का बीड़ा भी उठाया जा रहा है। श्रीडूंगरगढ़ में आडसर बास स्थित शिव धोरा सत्संग समिति पर शिव सदन के फेज द्वितीय का शिलान्यास सोमवार को कलानी परिवार द्वारा किया गया। पंडित नंदकिशोर छंगाणी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ लक्ष्मीनारायण कलानी से सपत्नीक पूजन सम्पन्न करवाया। समिति मंत्री जगदीश स्वामी ने बताया कि सदन के पहले फेज में एक हाल, चार कमरे, एक रसोई का निर्माण भी बद्री नारायण कलानी परिवार द्वारा ही करवाया गया व द्वितीय फेज का निर्माण भी इस परिवार द्वारा ही करवाया जा रहा है। समिति अध्यक्ष ताराचंद इंदौरिया व व्यवस्थापक रामनिवास जोशी ने परिवार के हनुमानमल, अमरचंद का आभार जताया।
सती मंदिर का जीर्णोद्धार करेंगे गोदारा वंशज व ग्रामीण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव जेतासर में प्रसिद्ध सती दादी के मंदिर का जीर्णोद्धार ओसियां जोधपुर के गोदारा वंशज द्वारा करवाया जाएगा। इसके लिए सोमवार को भूमिपूजन पद्माराम, ठाकरराम, गिरधारी लाल, अमराराम, मांगीलाल, श्रीभगवान, सोनाराम, त्रिलोकाराम, शिवनाथ, पेमाराम, परताराम, रेन्वतराम सहित उपस्थित गोदारा गण ने किया। पंडित श्याम पालीवाल ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मंदिर की नींव रखवाई। इस दौरान रामेश्वरलाल गोदारा, गिरधारी लाल, हीराराम, चन्नीलाल, रामुराम, सीताराम, मोटगर गुसाईं, देदाराम खिलेरी, सीताराम खिलेरी, मघाराम खिलेरी, पूर्व सरपंच प्रातिनिधि ओमप्रकाश नाई, गोमद राम जाखड़, गिरधारी लाल, दीनदयाल जाखड़, रामप्रताप महिया, जमनाप्रसाद महिया, जमनाप्रसाद शर्मा, गणेशराम, गोपालराम, बनवारीदास इत्यादि ग्रामीण मौजूद रहें। ग्रामीणों ने गोदारा परिवार का आभार व्यक्त करते हुए निर्माण कार्य में सेवा सहयोग देने की बात कही।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव जेतासर में ओसियां, जोधपुर के गोदारा वंशजो द्वारा सती दादी मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए नींव रखी गयी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शिव धोरा सत्संग समिति के शिव सदन निर्माण के दूसरे फेज का शिलान्यास कलानी परिवार द्वारा किया गया।