Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 फरवरी 2022। क्षेत्र की ग्राम पंचायत जेतासर में भव्य पंचायत भवन का निर्माण होगा और पंचायत इस पर लाखों रूपए की राशि खर्च करेगी। नवनिर्माण के लिए पंडित विमल चुरा ने कांग्रेसी नेता केसराराम गोदारा व सरपंच प्रतिनिधि सहीराम नायक के साथ विधि विधान से पूजन सम्पन्न करवाया। गोदारा ने भवन की पहली ईंट को नींव में रखा व इस नए भवन की चारदीवारी का निर्माण प्रधान कोटे से करवाने की घोषणा की। सहीराम नायक ने गोदारा का आभार व्यक्त किया व ग्रामीणों को भवन निर्माण की शुभकामनाएं दी। इस दौरन वार्ड पंच प्रतिनिधि मुनीराम गोदारा, खियाराम मेघवाल, वार्ड पंच मुखराम प्रजापत, पूर्व पंच खीयाराम मेघवाल, ओमप्रकाश मेघवाल, गणेश गर गुसाईं, तखाराम नायक, भागीरथ नायक, शंकर लाल नायक, दीनदयाल जाखड़, देवकरण जाखड़, रामप्रताप महिया, सांवरमल खिलेरी, राजू मेघवाल, जयपाल मेघवाल, मुन्नीराम खिलेरी सहित गांव के अनेक युवा एवं वरिष्ठ ग्रामीण मौजूद रहे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। केसराराम गोदारा ने रखी नींव, चार दीवारी का निर्माण करवाने की घोषणा की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नए भवन के लिए विधि विधान से पूजन हुआ सम्पन्न।