Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 फरवरी 2022। श्रीडूंगरगढ़ में शुक्रवार को समीर की पीठ थपथपाते हुए थानेदार वेदपाल शिवराण ने उसे शाबासी दी व ऊपनी के किसान हरिराम गोदारा ने समीर को नगद इनाम राशि दी। कस्बे के मोमासर बास निवासी टैक्सी चालक समीर की सूझबूझ की चर्चा आज थाने में छाई रही। शुक्रवार को किसान हरिराम गोदारा के ढाई लाख रुपए लेकर फरार हुए मामले में पुलिस ने तुरंत अपराधी को गिरफ्तार कर लिए। इस मामले में आरोपियों के गिरेबान तक पहुंचे कांस्टेबल श्रीकिशन व गोरखाराम ने बताया कि समीर के कारण ही अंतरराज्यीय गैंग पकड़ा जा सका है। समीर ने ही पुलिस को सूचना दी कि ऐसे संदिग्ध बीकानेर की ओर जाने वाली इस बस में बैठे है और पुलिस ने पीछा करते हुए नापासर पुलिस की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। समीर ने गद्गद भाव से सभी का आभार जताया व नेक इंसान को नेकी को बचाने के लिए अपना योगदान देने की बात कही।