Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
bu
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 फरवरी 2022। श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका की बजट बैठक में आज वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए 69 करोड़ 14 लाख रूपए का बजट पारित हो गया है और अगर बजट के अनुरूप कार्य हुआ तो इस बजट से शहर के विकास के लिए देखें गए प्रगतिशील जनता के कई स्वप्न तथा कई मांगे पूरी हो सकेगी। युवाओं द्वारा लगातार एक अदद स्टेडियम की मांग यहां उठती रहती है जिसे पूरा करने के लिए 50 लाख का बजट पास किया गया है। शहर की सफाई व्यवस्था पर 4 करोड़ 50 लाख का बजट आगामी 365 दिन में खर्च किया जाएगा। शहर में नई सड़कों के निर्माण के लिए भी 4 करोड़ 50 लाख खर्च होगें व पुरानी सड़कों की मरम्मत के लिए 80 लाख रूपए स्वीकृत किए गए है। कस्बे की सबसे बड़ी समस्या कच्चे जोहड़ पर 1 करोड़ में पब्लिक पार्क विकसित करने की योजना बनाई गई है तथा सीवरेज व ड्रेनेज के लिए सर्वाधिक 7 करोड़ 50 लाख का बजट स्वीकृत किया गया है। प्रकाश व्यवस्था पर 10 लाख, उत्सव मनोरंजन के लिए 10 लाख, नवीन मशीनरी व सफाई उपकरण खरीदने के लिए 10 लाख खर्च किए जाएंगे। शोर शराबे के बीच पारित हुए बजट में सोहनलाल ओझा पर अर्मादित भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए आपत्ति भी जताई गई।
विपिन रावत व लता मंगेशकर को दी श्रद्धांजलि।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बजट बैठक के प्रारंभ होने से पहले पालिका के सभी पार्षदों सेना प्रमुख विपिन रावत को, सेना के सभी शहीदों को तथा पूर्व राज्यसभा सदस्य जमना बारूपाल व भारत रत्न लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि देते हुए 2 मिनिट का मौन रखा। पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा ने सभी को नमन करते हुए संक्षिप्त में इनकी जानकारी भी दी।