Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
SDT_news-Recovered-1
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 फरवरी 2022। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में शराब का प्रचलन हर दिन बढ़ता जा रहा है एवं शराब अंदर, मर्यादा बाहर यह व्यंग्य आए दिन प्रत्यक्ष रूप से देखने को मिल रहा है। शराब पीकर गलियों में घुमने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस के अभियान के तहत आए दिन क्षेत्र के युवा अपने शराब के नशे के कारण गिरफ्तार हो रहे है। इसी अभियान के तहत शुक्रवार रात को भी श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने चार युवाओं को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि शुक्रवार रात कस्बे के मुख्य बाजार में चार युवक शराब के नशे में आते जाते वाहनों एवं राहगीरों को बाधित कर रहे थे। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने गांव भादासर निवासी परमेश्वरलाल ब्राह्मण, लिखमादेसर निवासी धन्नानाथ सिद्ध, कितासर निवासी परमान जाट व कितासर के ही निवासी श्रवणराम जाट को 60 पुलिस एक्‍ट में गिरफतार किया गया और चारों जनों का मेडिकल करवाया गया है।