Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
kab
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 जनवरी 2022। गांव समंदसर में आयोजित तीन दिवसीय भोमियाजी कबड्डी प्रतियोगिता में आज रोमांचक फाइनल मुकाबले में समंदसर की टीम ने करमीसर की टीम को हराकर खिताब अपने नाम किया तथा इस दौरान आयोजित समापन समारोह में विजेताओं को पुरस्कृत करते हुए प्रधान पति केसराराम गोदारा ने 16 लाख के विकास कार्यों की घोषणा गांव में की। गोदारा ने विजेता व उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को बधाई देते हुए गांव के खेल मैदान की दीवार के निर्माण हेतु 10 लाख रुपए, कबड्डी मैदान पर डे-नाइट मैच के आयोजन हेतु लाइट की सुविधा के लिए 3 लाख रुपए तथा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शौचालय निर्माण के लिए 3 लाख रुपए की राशि से कार्य करवाने की घोषणा की। सरपंच पुत्र इमिलाल गोदारा ने क्षेत्र के कांग्रेस नेता गोदारा का ग्रामीणों की ओर से घोषणाओं के लिए आभार प्रकट किया। इस दौरान लखासर सरपंच पति गोवर्धन खिलेरी, पूर्व सरपंच पोमाराम ने भी खिलाड़ियों व ग्रामीणों को शुभकामनाएं दी।