Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
mac
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 जनवरी 2022।  श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में लगातार सक्रियता दर्ज करवाने वाले आर. एल. पी. नेता डॉ. विवेक माचरा क्षेत्र की बिजली समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर शनिवार को ऊर्जा मंत्री भंवरसिंह भाटी से मिले। माचरा ने बिजली विभाग के अधिकारियों पर शिथिलता का आरोप लगाते हुए कहा कि अधिकारियों की लापरवाही के कारण ग्रामीणों को अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। माचरा ने क्षेत्र में गांव भोजास में लंबित जीएसएस की स्वीकृति देने, प्रशासन गांवों के संग शिविरों में आमजन के विद्युत विभाग के लंबित कार्यों का शीघ्र निस्तारण करने, घरेलू बिलों में ऑडिट के नाम पर बढ़कर आई राशि को तुरंत सही करने की मांग भी रखी।