Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 जनवरी 2022।  बीकानेर में आज 194 पॉजिटिव रिपोर्ट हुए है जिनमें सुबह 101 और शाम की सूची में 93 संक्रमित आए। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में 20 पॉजिटिव रिपोर्ट हुए है जिनमें 14 बच्चे है जो 18 वर्ष से कम आयु के है। क्षेत्र के गांव बिग्गा में 28 वर्षीय एक युवक, जालबसर में 50 वर्षीय पुरुष, शीतलनगर में 16 वर्षीय युवती, 15 वर्षीय बालक, पीएचसी तोलियासर में 11 वर्षीय बालिका, कितासर भाटियान में 15 वर्षीय एक बालक व एक बालिका, कितासर बिदावतान में एक 14 वर्षीय बालक, सीएचसी श्रीडूंगरगढ़ से 28 वर्षीय एक महिला, एक भादासर का संक्रमित यहां रिपोर्ट हुआ है। गोपालसर में एक 8 वर्षीय बालक, जोधासर में 30 वर्षीय युवक, गांव मोमासर में 9 संक्रमित आए है। मोमासर में 10 वर्षीय 3 बालक, 14 वर्षीय एक बालक, 18 वर्षीय युवती, 14 वर्षीय दो बालिकाएं, 18 वर्षीय एक युवक, गांव सत्तासर में 60 वर्षीय एक पुरुष संक्रमित रिपोर्ट हुआ है। बता देवें क्षेत्र में लगातार गांवो में संक्रमण बढ़ रहा है और गांव मोमासर में प्रसार हो रहा है।

श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के प्रामाणिक व विश्वसनीय खबरों के लिए जुड़ें क्षेत्र के एकमात्र विश्वसनीय न्यूज ग्रुप श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ।