Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 जनवरी 2022। आज पूरे अंचल में राष्ट्रीय पर्व 26 जनवरी का उत्साह नजर आ रहा है और तिरंगे को सलामी देने के साथ क्षेत्र के नागरिक सामाजिक सरोकार भी निभा रहें है। गांव धीरदेसर चोटियान की शहीद राकेश कुमार चोटिया उच्च माध्यमिक स्कूल में पूर्व सरपंच मेघराज चोटिया ने आगे बढ़कर स्कूल में फर्नीचर के लिए 51 हजार रूपए की राशि का सहयोग संस्था प्रधान को सौंपा। इस दौरान चोटिया ने कहा कि गांव के स्कूलों में भी सभी सुविधाएं हो तो गांव के बच्चे भी शिक्षा ग्रहण कर गांव का भविष्य संवार सकेंगे। उन्होंने कहा कि स्कूलों में सहयोग के लिए ग्रामीण भामाशाहों को आगे आना चाहिए जिससे गांव में शिक्षा के स्तर में सुधार हो व गांव का विकास हो सकें। संस्था प्रधान ने चोटिया सहित उपस्थित ग्रामीणों का आभार जताया।

डेलवां में ग्रामीणों ने निभाया सैंकड़ो बच्चों की सुरक्षा का दायित्व।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के छोटे से गांव डेलवां में आज ग्रामीणों ने राजकीय विद्यालय में सीसीटीवी कैमरे लगवा कर स्कूल के सैंकड़ों विद्यार्थियों के प्रति सुरक्षा का दायित्व निभाया है। इसमें सरपंच प्रतिनिधि डालूराम ने 6 कैमरों का पूरा खर्च वहन किया तथा अनेक ग्रामीणों ने मिल कर 4 कैमरों की राशि में सहयोग दिया और विद्यालय परिसर में कुल 10 कैमरे लगाएं गए है। यहां संस्था प्रधान भागीरथ गोदारा ने सरपंच प्रतिनिधि डालूराम सहित सभी दानदाताओं का आभार व्यक्त किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव धीरदेसर चोटियान के स्कूल में ग्रामीणों ने चर्चा की व स्कूल में सहयोग का बीड़ा उठाया।

 

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूर्व सरपंच मेघराज चोटिया ने 51 हजार की राशि सौंपी संस्था प्रधान विकास रुहिल को।