Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 जनवरी 2022। अखिल भारतीय किसान सभा श्रीडूंगरगढ़ की बैठक आज अध्यक्ष अमरगिरी गोस्वामी की अध्यक्षता में आयोजित की गई और क्षेत्र के किसानों की समस्याओं पर चर्चा हुई। बैठक में राज्य कमेटी सदस्य मोहन भादू ने सरकार व प्रशासन पर कुप्रबंधन का आरोप लगाते हुए कहा कि कालाबाजारी के कारण यूरिया के लिए किसान दर-दर भटक रहा है। बैठक में बिजली, फसल खराबा, मुआवजा नहीं मिलने की बात रखते हुए भादू ने सरकार को जगाने के लिए आंदोलन ही एकमात्र रास्ता बताया। तहसील सचिव राजेन्द्र जाखड़ ने कहा कि खरीफ फसल 2019 का मुआवजा बीमा कंपनी ने आज 2 साल के बाद भी नहीं दिया है जो किसान हित पर कुठाराघात है। अमरगिरी गोस्वामी ने प्रदेश सरकार द्वारा कर्जा माफ करने के वादे की याद दिलाते हुए किसानों की बिजली समस्याओं पर चर्चा की। इस दौरान काननाथ सिद्ध, सत्तूनाथ, बुधराम बैरा, दौलतराम मेघवाल, पूर्व पं.स.स. पेमाराम नायक, दुलाराम मेघवाल, शिवलाल नैण, देवीसिंह भाटी, टेऊ उपसरपंच लालूराम सारण, सोनियासर सरपंच नन्दकिशोर बिहाणी, शेखर रेगर, नारायण मेघवाल सहित किसान सभा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

15 हजार नए सदस्य बनाने का आह्वान। 

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बैठक में किसान नेताओं ने संगठन को मजबूत करने के लिए क्षेत्र में 15 हजार नए सदस्य जोड़ने का आह्वान किया। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए सभी सदस्यों ने 31 जनवरी तक गांव-गांव जाकर सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया है