Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 जनवरी 2022। पुरानी पेंशन बहाली के लिए बड़े स्तर के आंदोलन की भूमि श्रीडूंगरगढ़ में तैयार हो रही है। यहां संघर्ष समिति बना कर लगातार उसे सक्रियता के साथ आंदोलन को आगे बढ़ाया जा रहा है। आज उपखंड के कई गांवो में कर्मचारियों ने नवीन पेंशन योजना के आदेश की कॉपियां जलाई व लामबंदी की घोषणा करते हुए कर्मचारी एकता जिदांबाद के नारे भी लगाए। उपखण्ड के सभी विभाग एवं विद्यालयों में कर्मचारियों ने कार्यस्थल पर काली पट्टी बांधकर कार्य किया व विरोध प्रदर्शन किया। इस संघर्ष समिति के संयोजक सुशील सेरडिया ने बताया कि उपखंड के सभी कर्मचारी एक मंच पर पुरानी पेंशन योजना लागू करने को लेकर लामबन्द हो चुके है और आज बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने एक साथ विरोध प्रदर्शन कर सरकार को चेताया है। सेरडिया ने कहा कि पुरानी पेंशन लागू नहीं की गई तो कर्मचारियों द्वारा प्रदेश स्तर पर बड़ा आन्दोलन किया जाएगा। आन्दोलन के ब्लॉक कॉर्डिनेटर हंसराज गोदारा ने बताया कि आज पंचायतों एवं विभाग स्तर पर नियुक्त संयोजकों एवं सहसंयोजको के नेतृत्व में व्यापक स्तर पर नवीन पेंशन योजना का विरोध किया गया है। ग्राम पंचायत मुख्यालयों व शहरी क्षेत्र में सरकारी कार्यालयों के बाहर वित्त विभाग के नोटिफिकेशन की होली जलाई गई है। विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम को सफल ओमप्रकाश बाना, नरेन्द्र गोदारा, देवेंद्रसिंह राहड़, किशन गुर्जर, मनोज गुर्जर, ओमप्रकाश सिद्ध, मुखराम गोदारा, ओमप्रकाश शर्मा, जयप्रकाश कस्वा, देवकरणसिंह भादू, गोरीशंकर जोशी, लोकेश मीना, नेकीराम, लेखराम गोदारा, भंवरसिंह, मोहन ज्याणी, मनीष सैनी, मूलाराम शर्मा, सत्यप्रकाश बाना, हेतदास स्वामी, किशन गोदारा, अशोक डूडी, सीताराम गोदारा आदि पूरे दिन सक्रिय रहे व बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने विरोध जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कर्मचारियों ने नवीन पेंशन योजना नोटिफिकेशन की होली जलाई और पुरानी पेंशन बहाली की मांग की।