Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 जनवरी 2022। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में चोरों की कार-गुजारियां हर दिन बढ़ ही रही है और चोरों के आंतक का शिकार बन रहे ग्रामीणों को खासा परेशान होना पड़ रहा है। अज्ञात चोरों ने सोमवार रात को भी क्षेत्र के गांव धोलिया की रोही में बने लखाली ताल ट्यूबवेल में से स्टार्टर व केबल चोरी कर ली। इससे ट्यूबवेल बंद हो गया है एवं गांव धोलिया में पेयजल की बड़ी किल्लत खड़ी हो गई है। इस संबध में सरपंच किसनाराम गोदारा थाने पहुंचे एवं अज्ञात चोर के खिलाफ परिवाद पेश की है जिसे परिवाद रजिस्टर में दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। सरपंच किसनाराम गोदारा ने बताया कि पहले भी दो बार इसी ट्यूबवेल से अज्ञात चोरों ने स्टार्टर एवं केबल चोरी कर ली थी एवं अभी तक उन चोरों का पता भी नहीं लग पाया है।
लाखों के होते है ये उपकरण व केबल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एक ट्यूबवेल में स्टार्टर और केबल की कीमत लाखों रुपए में होती है एवं इनके अंदर तांबा होने के कारण यह आसानी से खुले बाजार में भी बिक जाती है एवं कहीं भी किसी भी ट्यूबवेल में लगने के बाद इसकी तलाशी भी असंभव होती है। ऐसे में क्षेत्र में सार्वजनिक कुंओं से केबल, स्टार्टर चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही है।