Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 जनवरी 2022। श्रीडूंगरगढ़ में आज कोरोना के एक साथ 18 पॉजिटिव आज रिपोर्ट हुए है। बता देवें यहां पॉजिटिव आने वाले कोरोना संक्रमितों में युवाओं की संख्या अधिक है। आज बिग्गाबास के वार्ड 14 में 25 वर्षीय एक पुरूष, वार्ड 15 में 48 वर्षीय एक महिला, वार्ड 19 मे 69 वर्षीय पुरूष, कालूबास के वार्ड 2 में 22 वर्षीय महिला, वार्ड 40 में एक 12 वर्षीय बालक के साथ इसी वार्ड में 46 वर्षीय एक पुरूष, वार्ड 11 में 50 वर्षीय महिला, आड़सर बास वार्ड 26 में 25 वर्षीय एक महिला, मोमासर बास के वार्ड 6 में 24 वर्षीय पुरूष तथा एक 70 वर्षीय बुजुर्ग, एसबीआई बैंक में 24 वर्षीय पुरूष, गांव बाना में 17 वर्षीय बालक, गांव दुसारणा में एक 35 वर्षीय महिला संक्रमित रिपोर्ट हुए है। गांव सांवतसर में वार्ड 1 में 65 वर्षीय पुरूष, वार्ड 4 में एक 45 पुरूष व 15 वर्षीय बालक, वार्ड 6 में एक 48 वर्षीय पुरूष पॉजिटिव रिपोर्ट हुआ है। बता देवें कालूबास व एसबीआई शाखा घूमचक्कर हॉट स्पॉट बन गए है क्योंकि यहां चार-चार संक्रमित है। गांव सांवतसर में भी चार संक्रमित आए है तथा क्षेत्र में अब कुल 37 एक्टिव केस हो गए है।

श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र की कोरोना अपडेटस के साथ समस्त प्रामाणिक व विश्वसनीय समाचारों के लिए जुड़े आज ही श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ और आज की खबर पढें आज ही।