Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 जनवरी 2022। पौष माह की कड़कती ठंड में शहीद कैप्टन चंद्र चौधरी राजकीय विद्यालय बिग्गाबास रामसरा में लॉयन्स क्लब श्रीडूंगरगढ़ ग्रेटर ने आज सवा सौ विद्यार्थियों को गर्म स्वेटरों का वितरण किया। क्लब के अध्यक्ष सीए रविप्रकाश शर्मा ने ये सेवा संकल्प सचिव रमेश मूंधड़ा सचिव, सत्यनारायण स्वामी, पूनम सुथार, बजरंगलाल भांभू, बनवारीलाल शर्मा, महेश राजोतिया, मनोज जाट के साथ पूरा किया। शर्मा ने कहा कि क्लब के सभी सदस्यों द्वारा समाज में विभिन्न प्रकार की सेवाएं समय समय पर दी जाती है व प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी गर्म स्वेटरों का वितरण किया गया है। सभी सदस्यों ने कक्षा 1 से कक्षा 8 तक के सभी जरूरतमंद बच्चों को स्वेटर वितरण किया। प्रधानाचार्य ओमप्रकाश शर्मा ने क्लब सदस्यों का आभार प्रकट किया। इस दौरान संदीप राजोतिया, लक्ष्मीनारायण, रणसिंह, राकेश स्वामी, निधि शर्मा, रंजना कुमारी, सुनीता सिंह, रणधीर सिंह उपस्थित रहें व सेवा कार्य में भागीदारी निभाई।