Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 जनवरी 2022। क्षेत्र में एक विवाहित महिला को रूपए व गहनों के साथ भगाने का आरोप एक युवक पर लगाते हुए पति के भाई ने थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई है। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि ऊपनी निवासी हरिनाथ ने गुमशुदगी दर्ज करवाते हुए बताया कि उसके भाई का विवाह 2009 में अन्नपूर्णा के साथ हुआ व 2015 में मुकलावा हुआ। अन्नपूर्णा पूरे परिवार के साथ ही ढाणी में रहती थी व मंगलवार को भाई बीकानेर गया हुआ था तभी सुबह करीब 10 बजे वह ढाणी से बाहर गई और वापस लौट कर नहीं आई। परिजनों ने बीकानेर हल्दीराम प्याऊ के निवासी राजूनाथ पर विवाहिता को बहला फुसला कर भगाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि महिला घर से 1 लाख 80 हजार रूपए व सोने के गहने गलसरी, टड्डा साथ लेकर गई है। परिजनों ने पुलिस से उसे ढूंढने की गुहार लगाई है तथा मामले की जांच हेड कांस्टेबल बलवीरसिंह के सुपुर्द कर दी गई है।