Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
background (62)
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ टाइम्स 28 दिसम्बर 2019। कांग्रेस ने भारत देश को संवारा है। कांग्रेस ने यहां के नागरिकों को सौहार्द पूर्ण भारत दिया है लेकिन वर्तमान में साम्प्रदायिक ताकतें देश को जाती धर्म के नाम पर लडा कर अपने स्वार्थ सिद्ध कर रही है। कांग्रेस के प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेवारी है कि वह इन ताकतों का विरोध पुरजोर ढंग से करें। यह बात आज पूर्व विधायक मंगलराम गोदारा ने कांग्रेस के स्थापना दिवस समारोह में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। गोदारा ने पार्टी नेताओं के त्याग और बलिदान को याद करते हुए पार्टी के इतिहास की जानकारी दी। कांग्रेस ने स्थानीय कांग्रेस कार्यालय में 135वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। गोदारा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की है और भारत बचाओ- संविधान बचाओ के नारे कार्यकर्ताओं से लगवाएं। स्थापना दिवस पर कांग्रेस पार्टी ने ‘भारत बचाओ- संविधान बचाओ’ नारे के साथ मार्च निकालने का फैसला किया है। कार्यक्रम को कोडाराम भादू, विजयराज सेवग, विमल भाटी, रेखाराम कालवा, एडवोकेट ओमप्रकाश जाट, ओमप्रकाश गुरावा, नेता प्रतिपक्ष प्रतिनिधि राधेश्याम सारस्वत ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर सत्यनारायण प्रजापत, उपप्रधान केशराराम गोदारा, ब्लाक अध्यक्ष मूलाराम थोरी, संजय करनाणी, मोतीलाल माली, मोहनलाल व्यास, रिद्धकरण दरजी, नोरंग चाहर, कानाराम तर्ड, कन्हैयालाल सोमानी, पार्षद शिवप्रसाद नाई, राजेश मंडा, मनोज सुथार, मनोज दरक, पप्पु प्रजापत, भंवरलाल रेगर सहित अनेक कार्यकर्ताओ ने इस आयोजन में भाग लिया।