Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 जनवरी 2022। क्षेत्र में फॉलोअप शिविरों में ग्रामीणों के लंबित प्रकरणों का पूर्ण रूप से निस्तारण करने की मांग आरएलपी नेता डॉ. विवेक माचरा ने प्रशासन से की है। माचरा ने आरोप लगाया कि सोमवार को धनेरू गांव में आयोजित फॉलोअप शिविर में ग्रामीणों की पानी बिजली की शिकायतों का निस्तारण ही नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि गांवो में ट्यूबवेल बन्द पड़े है और 11 हजार की लाइने घरों के ऊपर से जा रही है और उनका निस्तारण नहीं हो रहा है। माचरा ने कहा बिजली व जलदाय विभाग के कार्य नहीं हुए है और फसल बीमा के नाम पर किसानों के साथ लूट मची है। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारी ग्रामीणों की सुनवाई कर कार्य पूरा करें। माचरा ने काम नहीं होने की दशा में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से निस्तारण की मांग करने की बात कही।