Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 जनवरी 2022। एक परिवादी से मारपीट पर उतारू 21 वर्षीय दो युवकों को हेड कांस्टेबल बलबीर सिंह ने गिरफ्तार कर लिया। बलबीर सिंह ने बताया कि कितासर निवासी सुनील पूनिया की परिवाद पर भागीरथ जाट निवासी कितासर व गोपाल जाट निवासी कुंतासर को थाने बुलाया। दोनों युवक पार्थी सुनील पर चोरी का झूठा इल्जाम लगाने की बात कहते हुए धमकाने लगे व मारपीट पर उतारू हो गए। कॉन्स्टेबल सुमेरसिंह व कांस्टेबल गोगराज ने दोनों युवकों से समझाइश का प्रयास किया परन्तु नहीं माने तो गिरफ्तार कर लिए गए।