Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 दिसम्बर 2021। गांव लखासर में स्थित अपने ससुराल से बुधवार को गायब हुई विवाहिता पूजा को पुलिस ने आज ढूंढ निकाला है। हेड कांस्टेबल बलबीर ने कार्रवाई करते हुए फोन की लोकेशन के माध्यम से पूजा को बिग्गाबास रामसरा के रेलवे स्टेशन से दस्तयाब कर लिया। युवती को उपखंड मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया जहां युवती ने अपनी माँ के साथ परसनेऊ जाना स्वीकार किया। बता देवें इस संबंध में पूजा के पति शिवलाल ने गुरुवार शाम थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई थी।