Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
dd
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 दिसंबर 2021। अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा युवा प्रकोष्ठ का आयोजन शनिवार को जयपुर में किया गया। इस समारोह में महासभा के कार्यक्षेत्र को बढ़ाने व संगठन को समाज के प्रति घर से जोड़ने के लिए कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। श्रीडूंगरगढ़ के युवा के.के. जांगिड़ को बीकानेर जिला अध्यक्ष के पद की जिम्मेदारी सौंपी गई वहीं फतेहसिंह जांगिड़, श्यामसुन्दर सुथार, लोकेश जांगिड़, हनुमान लदरेचा (सुथार) को जिला उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया। जिला महामंत्री की जिम्मेदारी समाज के शशिकान्त राजोतिया को व जिला मंत्री पद पर बजरंग सुथार ठुकरियासर को नियुक्त किया गया। नवनियुक्त सदस्यों का महासभा के प्रदेश अध्यक्ष संजय हर्षवाल व युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष नवीन जांगिड़, प्रदेश महामंत्री सांवर जांगिड़ ने फूलमालाएं पहना कर शुभकामनाएं दी। वक्ताओं ने विश्वकर्मा समाज को एक सुत्र में बांधकर संगठन को मजबूत करने की बात कही। जांगीड़ को श्रीडूंगरगढ़ सहित बीकानेर जिले से बधाई मिल रही है व जांगीड़ ने सभी का आभार व्यक्त किया है।