Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 दिसम्बर 2021। श्रीडूंगरगढ़ में बीदासर रोड पर मंगलवार देर रात हुई सड़क दुर्घटना में घायल युवक के पिता ने मुकदमा दर्ज करवाया है। ईश्वरराम ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि मेरा पुत्र सुरेश व परिवार के गेनाराम, गोपीराम के साथ मोटरसाइकिल पर श्रीडूंगरगढ़ से गांव कल्याणसर पुराना आ रहे थे। तभी एक ट्रक ने लापरवाही से ट्रक चलाते हुए बीदासर रोड पर पेट्रोल पंप के पास मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस टक्कर में तीनों को गंभीर चोटें आई तथा सुरेश बुरी तरह से घायल ही गया था। ईश्वरराम ने ट्रक व ड्राइवर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की तथा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर एएसआई ईश्वर सिंह के सुपुर्द की है।