Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 18, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 दिसम्बर 2021। बीकानेर में धीरे धीरे कोरोना बढ़ रहा है और आज सुबह की रिपोर्ट में 4 पॉजिटिव सामने आए है। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में आज 23 स्थानों पर कोरोना से बचाव का टीका लगाया जा रहा है। ब्लॉक सीएमएचओ डॉ. संतोष आर्य ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ सीएचसी व यूपीएचसी में आज कोविशील्ड व कोवैक्सिन के दोनों डोज लगाए जाएंगे। इसके अतिरिक्त गांव मोमासर, लालासर, धोलिया, शीतलनगर, अमृतवासी, इंदपालसर गुसाईंसर, इंदपालसर हीरावतान, सातलेरा, अभयसिंहपुरा, हथाना जोहड़, रिड़ी, केऊ, धनेरू, धर्मास, बाना, सोनियासर गोदारन, भोजास, हेमासर, सालासर, नारसीसर में कोविशील्ड के दोनों डोज लगाए जाएंगे। आर्य ने सभी नागरिकों से टीकाकरण की अपील की है।