Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 दिसम्बर 2021। दशहरा मैदान पर आयोजित राजस्थान मेगा ट्रेड फेयर में आज गणेश पूजन के लिए प्रधान पति व कांग्रेस नेता केसराराम गोदारा व तहसीलदार तेजपाल गोठवाल पहुंचे। आज के दोनों अतिथियों ने गणेश पूजन किया व कोरोना महामारी के काले काल के बीत जाने के बाद मेले के आयोजन को एंटरटेनमेंट के लिए श्रेष्ठ आयोजन बताया। गोदारा ने कहा कि लंबे समय के बाद बच्चों के लिए कुछ मनोरंजनकारी साबित होगा। गोठवाल ने कहा कि मोबाइल और टीवी से बाहर निकल कर बच्चे झूलों का आनंद ले सकेंगे जिससे मानसिक स्वास्थ्य मजबूत होगा। दोनों अतिथियों ने मेले में लगी दुकानों का निरीक्षण किया व हैंडीक्राफ्ट के सामान की प्रशंसा की। मेला आयोजक सुनील शर्मा ने अतिथियों को फूल माला पहना कर शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। मेला के मीडिया प्रभारी श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स टीम ने केसराराम गोदारा व तेजपाल गोठवाल का आभार प्रकट किया। मेले में सुरक्षा व्यवस्था देखने कांस्टेबल देवेंद्र आए व उन्होंने कहा कि यहां तैनात सुरक्षा कर्मियों से लगातार संपर्क रखा जा रहा है तथा मेले में सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता किया गया है।

 

मेले में बढ़ गई है रौनक, झुमकों की खरीद पर उमड़ी युवतियां।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मेले में इमिटेशन ज्वैलरी की दुकानों पर भीड़ उमड़ रही है और युवतियां झुमके खरीदने में अधिक रुचि ले रही है। बालिकाओं ने बताया कि मेले में सस्ती दरों पर अच्छा सामान मिल रहा है। मेला मैनेजर मनमोहन शर्मा ने बताया कि मेले में झूलों के साथ बड़ी संख्या में घरेलू उत्पादों की दुकानें व खाने पीने की दुकानें है जिससे पिकनिक का स माहौल बन रहा है और नागरिक मेले का आनंद ले रहे है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आज के अतिथि कांग्रेस नेता केसराराम गोदारा व तहसीलदार तेजपाल गोठवाल ने किया गणेश पूजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गोदारा को फूलमाला पहना कर ओढ़ाया शॉल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आज के अतिथि तहसीलदार तेजपाल गोठवाल को शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दोपहर से देर शाम तक मेले में रहती है भारी भीड़।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मेले को एंटरटेनमेंट का श्रेष्ठ साधन बताया अतिथियों ने।