Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 दिसम्बर 2021। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में बिजली विभाग द्वारा सुनवाई नहीं करने की शिकायतें लगातार ग्रामीण क्षेत्रों से आती है। गांव गुसाईसर बड़ा, लोढेरा व डेलवां के करीब 150 कृषि ट्यूबवेल के किसान तीन दिन से परेशान रहें। गांव के पास डेलवां फीडर में फाल्ट होने से किसान बुरी तरह से प्रभावित थे। पहले ही डीएपी नहीं मिलने से किसान बिजाई में हो रही देरी से परेशान है और बिजली भी कोढ़ में खाज का काम कर रही है। सरपंच सत्यनारायण सारस्वत ने बताया कि 150 से अधिक किसान परिवार बुरी तरह परेशान हो रहें थे और बिजली विभाग में कोई सुनवाई नहीं कर रहा है। किसान ताराचंद सारस्वत, श्यामदास स्वामी, सहीराम गोदारा, श्यामसुंदर मेघवाल, हुक्माराम कस्वां ने बताया कि लगातार विभागीय अधिकारियों से इसे दुरस्त करने की मांग की गई परन्तु सुनवाई नहीं की गई है। इससे फीडर में डेलवां गांव की सप्लाई भी प्रभावित हो रही थी और गांव को केवल सिंगल फेस बिजली मिल पा रही थी। थ्री फेस नहीं मिलने से ग्रामीणों के भी कई काम तीन दिन से अटक गए और देर रात कड़ाके की ठंड में किसानों के दल ने फाल्ट ढूंढा व प्राइवेट बिजली मैकेनिक से फाल्ट ठीक करवाया। किसानों ने इसके लिए आपस में चंदा कर कार्य करवाया और किसानों में चर्चा रही कि पूरा बील भरवाने को आतुर विभाग राहत देने में सदैव पीछे ही रहता है।