Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 दिसंबर 2021। श्रीक्षत्रिय युवक संघ के स्वंयसेवक गांव गांव पहुंच कर क्षत्रिय समाज के परिवारों को पीले चावल देकर हीरक जयंती समारोह में भाग लेने का आह्वान कर रहें है। बुधवार को पूर्व प्रधान छैलूसिंह की अगुवाई में हजारी सिंह, मेघ सिंह, जेठू सिंह, जयसिंह, गणेश सिंह, रेवंत सिंह, मदन सिंह, भागीरथ सिंह, रतनसिंह, एडवोकेट भरत सिंह, पूर्व सरंपच महेंद्र सिंह, पूर्व पंचायत समिति सदस्य रणवीर सिंह सहित अनेक युवा स्वयंसेवक शामिल रहें। ये सभी क्षेत्र के गांव केऊ पुरानी, जाखासर नया, जाखासर पुराना, रानासर हँसावतान, रानासर नरुकान, कुनपालसर, सोनियासर ऊंचाईडा, सोनियासर शिवदान सिंह, पुंदलसर आदि गांव में पहुंचे। श्रीक्षत्रिय सभा के तहसील अध्यक्ष छैलू सिंह शेखावत ने बताया कि श्रीक्षत्रिय युवक संघ की स्थापना के 75 वर्ष पूर्ण होने पर जयपुर के भवानी निकेतन में आयोजित हीरक जयंती समारोह में श्रीडूंगरगढ़ प्रांत से अधिक से अधिक समाज के लोग शामिल हो ये सुनिश्चित करने के लिए प्रयास किए जा रहें है। शेखावत ने बताया कि बड़े उत्साह से नागरिक निमंत्रण को स्वीकार कर रहें है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। घर घर पहुंचे रहें है स्वयं सेवक।