Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
IMG-20210103-WA0000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 दिसंबर 2021। बीकानेर में आज एक संक्रमित सामने आया जिसे देखते हुए कोरोना से बचाव के लिए विभाग द्वारा वैक्सीनेशन की अपील की जा रही है। ब्लॉक सीएमएचओ डॉ. संतोष आर्य ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ में बुधवार को 23 स्थानों पर 4450 के दोनों डोज लगाए जाएंगे। श्रीडूंगरगढ़ सीएचसी, यूपीएचसी पर कोविशील्ड व कोवैक्सीन के दोनों डोज लगाएं जाएंगे। गांव मोमासर, सत्तासर, धीरदेसर पुरोहितान, इंदपालसर सांखलान, जैसलसर, बरजांगसर, नौसरिया, कुनपालसर, कल्याणसर पुराना, जाखासर पुराना, लिखमीसर दिखणादा, टेऊ, गोपालसर, सूडसर, लखासर, पुनंदलसर, जोधासर, झंझेऊ, डेलवां, मणकरासर, लोढ़ेरा में कोविशील्ड के दोनों डोज लगाए जाएंगे।