Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 दिसंबर 2021। आजकल कोई क्षेत्र ऐसा नहीं है जिसमें बेटियां नाम रोशन नहीं कर रही है। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में भी बेटियां आगे बढ़ रही है और वे इंजीनियर, आरएएस बनने के साथ विभिन्न खेलों में राज्य स्तर तक अपना स्थान बना रही है। श्रीडूंगरगढ़ के इतिहास में पहली बार बालिकाओं की क्रिकेट टीम का गठन हुआ है और ये गौरव प्रगतिशील ग्राम पंचायत मोमासर ने हासिल किया है। इस बालिका क्रिकेट टीम में गौरा पूनियां, विमला मेघवाल, किरण रोज, भावना प्रजापत, सरिता बेरा, कोमल प्रजापत, विनीता बावरी, वसुन्धरा डूडी, धापू गोदारा, मोनिका भाटी, शालू जोहया, संजू बावरी, पूनम गोदारा, परमेश्वरी भार्गव खिलाड़ी शामिल है। ये टीम ग्रामीण ओलपिंक में खेल प्रदर्शन के लिए सुबह शाम प्रैक्टिस कर रही है तथा खेल जानकारों का कहना है कि महिला क्रिकेट टीमों का अकाल ही रहेगा और संभव है कि ये बालिकाएं राज्य स्तर पर खेले। सरपंच सरिता देवी संचेती ने कहा कि संभवत जिले में भी क्रिकेट की टीम पहली बार मोमासर में बनी है। संचेती ने बालिकाओं का हौसला बढ़ाते हुए बेट हाथ में थाम कर शॉट लगाया व बालिकाओं से जमकर खेलने की बात कही। उपसरपंच जुगराज संचेती ने कहा कि पूरे उपखंड से ग्रामीण ओलपिंक में सर्वाधिक पंजीकरण मोमासर से हुए है और शारीरिक शिक्षकों के साथ जागरूक युवा खिलाड़ियों को तैयारी करवाने में जुटें हुए है। बता देवें मोमासर में महिला खो खो, महिला हॉकी, महिला टेनिस क्रिकेट बॉल, बालिका कब्बडी की टीमें बन गई है। सोमवार को पंचायत स्तर पर प्रतियोगिता का प्रारंभ सरपंच द्वारा किया गया। इस दौरान मनोज संचेती, मनफूल गोदारा, पवन सैनी, मुकेश नाई, कमल संचेती, आशुराम नेण, जगदीश बेरा, आदि शामिल रहे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 दिसंबर 2021। सरपंच सरिता देवी संचेती ने थामा बेट और शॉट लगाते हुए बालिकाओं का हौसला बढ़ाया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 दिसंबर 2021। टोस कर मैच खिलवाएं गए टीमों को।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 दिसंबर 2021। सरपंच व उपसरपंच सभी खिलाड़ियों से मिले व जमकर खेलने की प्ररेणा दी।