Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 दिसंबर 2021। कोरोना काल के कठिन तीन वर्षों के बाद श्रीडूंगरगढ़ में आज उत्साह व उमंग का समय आ गया है। तीन वर्षों से घरों में कैद बच्चों व महिलाओं के लिए अपने कस्बे में घूमने व खाने पीने के साथ मनोरंजन के लिए मेले का आयोजन हो रहा है। आज दशहरा मैदान पर शाम 6 बजे राजस्थान मेगा ट्रेड फेयर मेले का उद्घाटन किया जाएगा। मेले का शुभांरभ गणेश पूजन कर पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा व पालिका अधिषाशी अधिकारी भवानीशंकर व्यास करेंगे। मेले के डायरेक्टर सुनील शर्मा ने बताया कि मेले में बड़े बड़े विभिन्न प्रकार के झुलों के साथ शॉपिंग के लिए बाजार सज गया है। मेले में इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद के साथ वूलन मार्केट, फैशन परिधान, गारमेन्ट्स, हैण्डलूम उत्पादों की श्रृंखला, हैण्डीक्राफ्टस, सौन्दर्य उत्पाद, फर्नीचर, इंटीरियर्स, हैल्थ व फिटनेस प्रोडक्ट्स के साथ खाने पीने में फॉस्ट फूड व सभी तरह के व्यंजन रहेंगे। मेले के आयोजन में मीडिया पार्टनर श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स है। आप सभी पठाकों तक आयोजन के समाचार व मेले के उत्साह से लगातार रूबरू करवाने का पूर्ण प्रयास श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स द्वारा किया जाएगा।