Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 दिसंबर 2021। श्रीडूंगरगढ़ में एजी मिशन स्कूल में शुक्रवार को स्कूल के विद्यार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा, प्रधान पति केसराराम गोदारा ने विद्यार्थियों को मन लगा कर पढ़ने के साथ खेलकुद गतिविधियों में भाग लेने की बात कही। विद्यालय के प्रधानाचार्य रजनीश कुमार ने बच्चों के शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के लिए विद्यालय द्वारा किए जा रहे नवाचारों के बारे में जानकारी दी। संरक्षक उदाराम चौधरी ने अतिथियों का आभार प्रकट किया। चौधरी ने बताया कि प्रति माह आयोजित होने वाली परीक्षा में प्रथम द्वितीय व तृतीय रहें सभी विद्यार्थियों को मैडल, प्रमाण पत्र, बैज, व चॉकलेट मनी के उपहार दिए गए।
ये विद्यार्थी हुए सम्मानित
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मुख्य अतिथियों ने विद्यार्थियों को सम्मानित किया। कक्षा तीन का श्रीकृष्ण ज्याणी, भूमिका टाक, द्वितीय स्थान रजनीश, तृतीय मनीष शर्मा, कक्षा 4 में प्रथम आशुतोष जोशी, द्वितीय शाबा खोखर, सुलोचना जाखड़, तृतीय नितिन बाना, कक्षा 5 में प्रथम रिद्धिमा राजपुरोहित, द्वितीय यमुना खिलेरी, तृतीय रामनिवास, कक्षा 6 प्रथम ज्योति झंवर, द्वितीय मनशिका बाहेती, तृतीय कृष्णा गुरनाणी, कक्षा 7 में प्रथम युवराज राठी, द्वितीय अंजू कड़वासरा, तृतीय राधिका झंवर, कक्षा 8 में प्रथम कनिष्का बाहेती, पारूषी गोदारा, द्वितीय तमन्ना राठी, तृतीय चंद्रकला पंधाल, कक्षा 9 प्रथम ख्वाहिश खंडेलवाल, द्वितीय हर्षिता कलवानी, तृतीय सलोनी राठी को सम्मानित किया गया। सभी विद्यार्थी इससे प्रेरित हुए व उत्साह के साथ आयोजन में भागीदार बने।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शुक्रवार को एजी मिशन स्कूल में आयोजित हुआ सम्मान समारोह।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय, तृतीय आए छात्र छात्रओं का सम्मान किया अतिथियों ने।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाया अतिथियों ने।