Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
ff
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 दिसम्बर 2019। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में सभी दलों में स्थानीय प्रमुखों के बाद दूसरे नम्बर पर माने जाने वाले नेताओं के सपने प्रधान पद से जुड़े है। और आज सभी बेसब्री से प्रधान पद की लॉटरी का इंतजार कर रहे हैं। इस बार श्रीडूंगरगढ़ प्रधान पद सामान्य आने की उम्मीद होने से राजनैतिक सरगर्मियां भी तेज हो गयी है। श्रीडूंगरगढ़ में गत प्रधान एससी होने के कारण नेताओ के सपनो को पंख लग गए हैं। अब यह सपने साकार होंगे या बिखर जाएंगे इसका पता तो आज शनिवार को सुबह 10.30 बजे बीकानेर के कलेक्ट्रेट में लग सकेगा। श्रीडूंगरगढ़ सहित जिले की सभी पंचायत समितियों के प्रधान, पंचायत समिति सदस्यों व जिला प्रमुख ओर जिलापरिषद सदस्यो की लॉटरी आज जिलाकलेक्टर कार्यालय के सभागार में 10.30 बजे निकाली जाएगी। जिलाकलेक्टर कुमारपाल गौतम सहित पूरे जिले के विधायक व जिलापरिषद सदस्य व भावी प्रधान और जिलापरिषद सदस्य के दावेदार भाग लेंगे। लॉटरी में सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में रहेगी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स आपको लॉटरी की लाइव जानकारी से अपडेट रखेगा।