Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 नवबंर 2021। गांव आड़सर में चार दिवसीय एपीएल क्रिकेट प्रतियोगिता का रोमांचकारी आयोजन किया गया जिसमें आईपीएल की तरह खिलाड़ियों की बोली लगाई गई। टूर्नामेंट के फाइनल में श्रीराम टीम ने ठाकुरजी क्लब को हराया व चैम्पियन बना। सोमवार को प्रतियोगिता के विजेताओं को सरपंच प्रतिनिधि शिव जोशी, उपसरपंच गजेंद्र, सत्तासर सरपंच सुनील मलिक, हड़मानाराम जोशी ने खिलाड़ियों को पुरूस्कृत किया गया। प्रतियोगिता में मेन ऑफ द सीरीज का खिताब गोपाल स्वामी को, पर्पल कैप विजेता टीम के कैप्टन नरेश व्यास, ऑरेंज कैप गोपाल स्वामी, बेस्ट प्लेयर अभिषेक, बेस्ट कॉमेंट्री अंजनी कुमार को अवार्ड दिए गए। इस दौरान मनोज गोदारा, सांवरमल, मनोज लखारा, एडवोकेट दिलीप, रामकुमार, सहित आयोजन कमेठी सदस्य अंजनी व्यास, लक्ष्मीकांत, सत्यनारायण तर्ड ने सभी का खिलाड़ियों व उपस्थित ग्रामीणों का आभार प्रकट किया।