Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 नवम्बर 2021। कहते है जब समाज में किसी गरीब का दुःख समाज का सामूहिक दर्द बन जाए वह समाज श्रेष्ठ संस्कृति का परिचायक है। गांव मोमासर में आज यही देखने को मिला और एक गरीब का आशियाना जलकर स्वाहा होने पर गांव के ग्रामीण मदद को आगे बढ़े और संकट के समय गरीब किसान परिवार को संबल दिया। मोमासर में बुधवार देर शाम किसान रुकमानंद की ढाणी में आग लग गई और राशन, कपड़े समेत सारा सामान जलकर खाख हो गया। परिवार के पास एक समय भोजन पका कर खाने का सामान भी नहीं बचा है और ये खबर पूरे गांव में फैल गई। उप- सरपंच जुगराज संचेती मौके पर पहुंचे व ग्राम पंचायत के आह्वान पर मनोज संचेती द्वारा किसान परिवार के लिए राशन व जरूरी घरेलू सामान के साथ पहनने के कपड़ो की व्यवस्था की गई। समाजसेवी विद्याधर शर्मा की पहल पर भामाशाह के.एल.जैन की ओर एक कमरे के निर्माण की सामग्री दिलवाई गई। इस दौरान मौके पर मनोज संचेती, मनफूल गोदारा, किशोर सिंह कच्छावा, मालाराम नाई, जगदीश बेरा, नानूराम नाई, तोलुराम नायक, रामस्वरूप मेघवाल, आसुराम नैण उपस्थित रहें। रुक्मानन्द के परिवार ने इस मुश्किल घड़ी में मदद करने पर सभी का आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। किसान परिवार का सारा सामान जलकर खाक हुआ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मनोज संचेती की ओर से राशन, घरेलू सामान व कपड़ो की व्यवस्था की गई।