Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
IMG-20191218-WA0083
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement
  1. श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 दिसम्बर 2019। विधायक गिरधारीलाल महिया ने नागरिक संशोधन कानून को लोकतंत्र को बर्बाद करने वाला बताते हुए कहा कि यह कानून भारत के संविधान की आत्मा पर हमला है। महिया बीकानेर में पत्रकारों से वार्ता में कहा कि केंद्र सरकार जिस तरह देश मे भय और नफरत की आग भड़काने का काम कर रही है जो निंदनीय है। उन्होंने कहा कि ये भारत की एकता, अखण्डता को खतरा पैदा करने वाला कानून है। इस कानून से समाज में भाईचारे के माहौल में खलल पैदा होगा। उन्होंने कहा जिस लोकतंत्र के लिए हमने इतना दर्द झेला उसे अब बर्बाद किया जा रहा है।

ज्ञात रहे देश भर में इस कानून को लेकर प्रतिक्रियाएं दी जा रही है। ऐसे में हमारा क्षेत्र भी इससे अछूता नहीं रहा है और क्षेत्रीय विधायक ने इस पर आज खुलकर अपना विरोध प्रकट किया।