Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00-25
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 नवंबर 2021। क्षेत्र में 9 किलोमीटर की तीन ग्रामीण सड़कें 2.43 करोड़ की लागत से बनाई जाएगी तथा कृषि मंडी में यार्ड का नवनिर्माण किया जाएगा। विधायक गिरधारीलाल महिया ने जानकारी देते हुए बताया कि किसानों व ग्रामीणों के सुगम आवागमन के लिए तहसील क्षेत्र में मण्डी कोष से 9 किलोमीटर लंबाई की डामर सड़कों का निर्माण होगा। इसके लिए कृषि विपणन निदेशालय जयपुर की ओर से 2 करोड़ 43 लाख की राशि स्वीकृत की है। महिया ने बताया कि 3-3 किलोमीटर लंबाई की तीन सड़कों का निर्माण शीघ्र होगा। महिया ने बताया कि ग्रामीणों की मांग के अनुरूप गांव अमृतवासी से रूस्तम धोरा मार्ग तक, गांव अभयसिंहपुरा से नायकों की ढाणी जैसलसर तक, तथा गांव रीड़ी से जाखड़ों की ढाणी केऊ मार्ग तक डामर सड़कों का निर्माण करवाया जाएगा। प्रत्येक सड़क के लिए 81-81 लाख की राशि स्वीकृतियां जारी करवाई गई है। विधायक ने कहा कि सड़कों के निर्माण हेतु शीघ्र टेंडर प्रक्रिया पूरी करवाकर काम शुरू करवाया जाएगा। जिससे ग्रामीणों को राहत मिलेगी। इन गांवो के ग्रामीणों ने विधायक महिया का आभार व्यक्त किया है।

मंडी यार्ड के नवीन निर्माण के लिए 48.90 लाख की स्वीकृति।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ कृषि उपज मंडी में नवीन निर्माण कार्यों के लिए 48.90 लाख की राशि स्वीकृत की गई है। विधायक ने बताया कि इस वित्तीय स्वीकृति से मंडी में विकास कार्य हो सकेंगे जिससे पूरे क्षेत्र के व्यापारियों व किसानों को राहत मिल सकेगी।